देहरादून :धोखाधड़ी के मामले में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया यूसुफ केरल में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/केरल :टिहरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया है. नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है. केरल पुलिस ने देहरादून पुलिस को गिरफ़्तारी की इत्तला दी. देहरादून के राजपुर थाना से एक दरोगा और एक महिला सिपाही को भेजा गया है नाजिया को लाने के लिए.शनिवार तक लौटने की उम्मीद है टीम की. नाजिया के खिलाफ पुलिस ने एक हजार का ईनाम भी घोषित किया हुआ था. लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था.

दरअसल, मामला राजपुर थाने में मार्च 2017 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था. आपको बता दें देहरादून के राजपुर में चालांग गांव निवासी सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ देहरादून में वल्र्ड इंटीग्रेटेड सेंटर की निदेशक भी हैैं. नाजिया के खिलाफ राजपुर थाने में मार्च 2017 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था. यह मुकदमा दिल्ली में कारोबार करने वाले और मूल रूप से देहरादून के ट्रेफलघर अपार्टमेंट धोरणखास निवासी मुकेश जोशी ने दर्ज कराया था.

ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM

मामले में शिकायतकर्ता मुकेश को पता चला कि आरोपी ने समझौते के तहत उनके पास बंधक रखी गई संपत्ति पर बैंक से लोन ले लिया है. इसको लेकर मुकेश ने सचिन से विरोध जताया तो उसने रकम देने से इन्कार कर दिया और धमकी देने लगा. उसके बाद राजपुर थाने में दर्ज इस मामले में एसआइटी की जांच के बाद पुलिस ने जनवरी 2020 में सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि नाजिया फरार हो गई थी. पुलिस ने नाजिया के आवास पर कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई.बताया जा रहा है नाजिया विदेश जाने के फिराक में थी उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ALSO READ:  UK : रायवाला में श्रीराम की शरण में पहुंचे विभीषण का हुआ मंचन, हनुमान ने किया लंका दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा रामलीला मैदान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English