देहरादून : कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय, जानिए ये रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई. कई महत्पूर्ण निर्णय लिए गए उनमें कैबिनेट के प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं-

प्रदेश में जन सेवाओं से जुड़े समस्त विभागों में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से पांच प्रतिशत बढ़ जाएंगे यूजर चार्जेज। महिला कार्मिकों को रात्रि पाली में सायं सात बजे से सुबह छह बजे तक कार्य करने की छूट, रात्रि पाली में परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य। सरकारी विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों को आउटसोर्सिंग से भरने को स्वीकृति। अंत्योदय राशनकार्डधारकों को चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी मिलेंगे निश्शुल्क तीन रसोई गैस सिलिंडर। आढ़त बाजार-गांधी रोड सड़क चौड़ीकरण (सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक) से प्रभावित कारोबारियों व दुकानदारों के विस्थापन की योजना स्वीकृत। 16 से 18 मीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। उत्तराखंड क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) रूल्स में होगा संशोधन। 50 बिस्तर के उपचार केंद्रों से नहीं लिया जाएगा पंजीकरण शुल्क। 51 से अधिक बिस्तर वाले केंद्रों के पंजीकरण शुल्क में 90 प्रतिशत की कमी को मंजूरी। प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य स्थापनों एवं नशा मुक्ति केंद्रों के अनंतिम पंजीकरण को 2000 रुपये और अंतिम पंजीकरण को 20 हजार रुपये शुल्क समेत न्यूनतम मानकों का निर्धारण। मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का होगा संचालन, 6400 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्राकृतिक कृषि से आच्छादित होगा।

ALSO READ:  UK:जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English