देहरादून :उत्तराखंड में लव जिहाद मामला…ओवैसी के बयान के बाद शिव सेना ने कहा बाहर के ब्यक्ति की सलाह और सहायता की जरुरत नहीं, शिव सेना राज्य सरकार के साथ है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : शिवसेना ने एआईएमईएम के नेता ओवैसी द्वारा उत्तराखंड में लव जिहाद पर पलायन को लेकर दिए हुए बयान पर शिवसेना के महासचिव दीपक जुयाल ने कड़ा विरोध जताया है. विरोध जताते हुए जुयाल ने कहा कि ओवैसी ने उत्तराखंड की आबोहवा को खराब करने के उद्देश्य से यह बयान दिया है । उनको नफरत फैलाने की राजनीति के अलावा कुछ आता ही नहीं है. उत्तराखंड एक शांत राज्य है और उत्तराखंड की सरकार सक्षम है. अपने राज्य में शांति बनाए रखने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किसी भी बाहर वाले की सहायता और सलाह की कोई जरूरत नहीं है। उत्तराखंड की जनता उनके साथ है. साथ ही उन लोगों को जो उत्तराखंड की आबोहवा बिगाड़ना चाहते हैं. उन्हें कड़ा संदेश भी है. लव जिहाद लैंड जिहाद कोई भी ऐसा कृत्य यहां किया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा । शिवसेना सरकार के साथ खड़ी है और आमजन की भावना का सम्मान करती है।

ALSO READ:  UK: विंटर टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे : धीराज गर्ब्याल,पर्यटन सचिव
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English