देहरादून :प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 17 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे :विजय सारस्वत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश :  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में पदभार गृहण करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा प्रातः 11ः00 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। विजय सारस्वत ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण तथा प्रदेशभर के हजारों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।करण माहरा का राजनीतिक गृह क्षेत्र रानीखेत रहा है.

Related Articles

हिन्दी English