देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कौथिग फाउंडेशन मुंबई से आये प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आये प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडवासियों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने उत्तराखंड @ 25 मिशन में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर हमारे प्रवासी राज्यवासी हमारे ब्राण्ड एंबेसडर भी है। देश में राज्य की बेहतर छवि बनाने में भी उन्होंने प्रवासियों से सहयोगी बनने को कहा है।

ALSO READ:  उत्त्तराखण्ड पुलिस की वर्दी में होगा कुछ बदलाव, बनेगी और स्मार्ट

कौथिग फाउंडेशन के महासचिव केशर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कौथिग फाउंडेशन मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों का प्रमुख संगठन है। विगत 13 वर्षों से कौथिग फाउंडेशन द्वारा कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्तराखंड में सिनेमा थीम रखी गयी है। कौथिग फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया था, मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप अरसा भेंट किया।इस अवसर पर चारधाम हॉस्पिटल के ड़ॉ के.पी.जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, कांता प्रसाद, बलवंत सिंह पंवार आदि शामिल थे।

ALSO READ:  UK: खेत में पहुंचीं डीएम, धान काटकर और मड़ाई कर परखी उपज

..

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English