देहरादून :कांग्रेस एक स्वर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ चलाएगी तीन चरणों में, शहर से लेकर गाँव तक होगा विरोध

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरदून : कांग्रेस एक स्वर में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी धीरेंद्र प्रताप उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस देश भर में पार्टी की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी. यह अभियान 3 चरणों में चलेगा.

ALSO READ:  UK : कैनाल रोड की जर्जर हालत देख अधिकारियों को दिए निर्देश जल्द ठीक करने के ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने

पार्टी के प्रचार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के हवाले से जारी विस्तृत बयान को देहरादून में जारी करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई ने देश की कमर तोड़ दी है और जिस तरह से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दिन दूनी रात चौगुनी ऊंचाइयों को छू ले लोगों का जीना मुहाल हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तेल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कांग्रेसी अपने तीन चरणों के इस अभियान में देश के प्रत्येक बड़े शहर से लेकर गांव-गांव तक महंगाई का विरोध करेगी।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English