देहरादून : सचिवालय कूच करने के दौरान कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला हुए घायल, ऋषिकेश रेफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून से प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में सचिवालय कूच कर रहे कांग्रेसी नेता जयेन्द्र रमोला घायल हो गए. कांग्रेसियों ने लगाया आरोप पुलिस बल द्वारा बेदर्दी व जबरन धकेलने के कारण घायल हुए ऋषिकेश के AICC सदस्य व् कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला.

बेरोजगारों के समर्थन में कांग्रेस लगातार युवाओं की माँगों को लेकर सरकार को घेर रही है. इसी के चलते पार्टी मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष करण महरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया. जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह सहित कई विधायकों व वरिष्ठ नेता रहे मौजूद ।सचिवालय की ओर प्रदर्शन को जाते हुऐ बैरिकेड पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की से कांग्रेस नेता और ऋषिकेश से पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला पैर मुड़ने पर चोटिल होकर जमीन पर गिर गए. जिसके बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं द्वारा उनको ज़मीन से उठाकर आनन फानन में मौक़े पर एंबुलेंस को बुलाया गया और एम्बुलेंस से उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डाक्टर द्वारा पैर के एक्सरे के लिये लिखा गया. परन्तु रमोला के आग्रह पर उन्हें ऋषिकेश के लिये रैफर करवाया गया।पुलिस की इस कार्यवाही को कांग्रेसी पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बता रहे हैं ।

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अस्पताल में मौजूद महानगर ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह जानकारी देते हुऐ बताया कि विरोध के दौरान पुलिस द्वारा जयेन्द्र रमोला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें धकेला गया. उनके पैर को मोड़ा गया जिसके कारण उन्हें असहनीय पीड़ा हुई और वह ज़मीन पर गिर गए।अब हम रमोला को ऋषिकेश में डॉक्टर से परामर्श के बाद पैर का एमआरआई करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने बाद चोट की गम्भीरता का मालूम होगा ।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English