देहरादून : राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया सीएम धामी ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से बनाये गये इन 55 पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा। ये पुल लाखों लोगों के आवागमन के माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। आपदा की दृष्टि से भी राज्य संवेदनशील है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलेगी। इन पुलों से कई गांवों को तय की जाने वाली दूरी भी कम होगी।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में वर्चुवल माध्यम से जुड़े भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए सरकार की भागीदारी से हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय जनपदों में बनाये गये इन पुलों से वहां के आम जनमानस के जीवन को आसान बनाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए इस तरह की पहल लगातार होनी चाहिए। अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य को पीएसए कार्यालय से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, जितना संभव होगा सहयोग दिया जायेगा।
हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आपदा के समय दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में सम्पर्क मार्गों की सबसे अधिक समस्या आती है। ऐसे क्षेत्रों में लोगों राहत देने के उद्देश्य से हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सरकार को सहयोग देने के प्रयास किये गये हैं। पिछले साल भी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा 15 पुलों का लोकार्पण किया गया था। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को इन पुलों के बनने से काफी मदद मिल रही है।

ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश

आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनुज अग्रवाल ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलों का निर्माण किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए आगे भी सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा वर्षा जल संचय की दिशा में भी कार्य किये जा रहे हैं। सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में कार्य करने के फाउंडेशन द्वारा प्रयास किये जाते रहे हैं। इस अवसर पर महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, फिल्म एवं कला जगत से जुड़ी हिमानी शिवपुरी, आईसीआईसीआई फाउंडेशन से अभय शर्मा एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुड़े थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English