देहरादून : प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने के लिए BSNL को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए मुख्य सचिव ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने के लिए बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि जहां ग्रिड के माध्यम से विद्युत पहुंचा पाना सम्भव न हो या अत्यधिक महंगा हो, वहां सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बीएसएनएल एवं यूपीसीएल से विद्युत एवं नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने हेतु समयसीमा निर्धारित कर शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए।

ALSO READ:  UK : राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद

मुख्य सचिव ने भारतनेट फेज-1 के तहत सभी ग्राम पंचायतों में तेजी से भारतनेट की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को इसके उपयोग के लिए भी निर्देशित किया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English