देहरादून : भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : दिनांक 28 से 30 मार्च 2023 के मध्य रामनगर जनपद नैनीताल में आयोजित जी-20 चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल (जी 20-सी.एस.आई.आर.) की बैठक को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिये भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति गहरा लगाव होने के कारण ही उन्होंने उत्तराखण्ड में जी 20 की तीन बैठकों के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की। केंद्र सरकार के सहयोग से जी 20 की दो बैठकें रामनगर एवं नरेंद्रनगर में सफलता पूर्वक सम्पन्न की जा चुकी हैं।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English