देहरादून : मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से किया सड़कों के पुनर्निर्माण मे सहयोग का अनुरोध

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री  नितिन गडकरी से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेश में अतिवृष्टि मे क्षतिग्रस्त सड़कों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य मे चार धाम सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को राज्य मे हुयी अतिवृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का अनुरोध करते हुए बताया कि बरसात के बाद चार धाम यात्रा सहित प्रदेश में पर्यटकों का आवागमन तेजी से बढ़ेगा, जिसके लिये समय पर सड़कों की मरम्मत की जानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने  नितिन गडकरी से सड़कों की मरम्मत के लिये केन्द्रीय सड़क सुरक्षा निधि के तहत आवश्यक धनराशि स्वीकृत किये जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों मे सड़क ही एक मात्र आवागमन का प्रमुख साधन है, अतः समय पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत राज्य हित में आवश्यक है।

ALSO READ:  दिल्ली में गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; लंबित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English