देहरादून : ऋषिकेश में कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों और ग्रामीणों संग वार्ता की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :क्षेत्रीय विधायक व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर शहरी विकास निदेशालय के उच्चाधिकारियों और क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस मौके पर डा. अग्रवाल ने समस्या निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि लालपानी बीट में लंबे समय से लोग आंदोलनरत हैं, उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही कार्य करती है। ऐसे में लालपानी बीट कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाने के लिए स्थानीय लोगों की सहमति अत्यंत आवश्यक है।डा. अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की आपसी सहमति के बाद ही वहां कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाना चाहिए। बैठक में डा. अग्रवाल ने शहरी विकास के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों की रजामंदी के बाद ही कोई कदम उठाया जाए।डा. अग्रवाल ने कहा कि गोविंद नगर में स्थित कूड़े का ढेर बड़ी समस्या है, जिसे वहां से हटाना भी जरूरी है। उन्होंने निर्देशित कर कहा कि लालपानी बीट क्षेत्र में आंदोलनरत स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर समन्वय स्थापित करें। जिससे जनता का सरकार पर विश्वास बना रहे।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

बैठक में निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडेय, अपर निदेशक शहरी विकास अशोक पांडेय, अधीक्षण अभियंता रवि पांडेय, पार्षद विरेंद्र रमोला, पार्षद विजेंद्र मोंगा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, विजया नौटियाल, सुनीता भट्ट, राजमती रावत, विनीता असवाल, सरु भट्ट, नीतू तिवाड़ी, सुषमा रमोला, रुकमा व्यास, रीना रांगड़, रमजान, पुरुषोत्तम बडोनी, लाल सिंह बोरा, धर्म सिंह क्षेत्री, रंजीत थापा, संदीप कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English