देहरादून : कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में संगम कार्यक्रम में की शिरकत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मंगलवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सभागार में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों की मदद करने का जो बीड़ा उठाया है, सराहनीय है। कहा कि निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरण कर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में साप्ताहिक क्लास जो आपके द्वारा कराई जा रही है, उसके लिए बच्चें सदैव आपको स्मरण करेंगे। कहा कि जरूरतमंद को कपड़े उपलब्ध कराने में दोनों अहम जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है। आपके द्वारा पिछले पांच वर्षों में 35 हजार लोगों को कपड़े वितरित किये गए। अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है। कहा कि विवि और जनसेवा समिति के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन की सफाई से लेकर दून शहर को स्वच्छ बनाने में अग्रणीय भूमिका रही है। कहा कि कोरोना काल के दौरान भी बेहतरीन पहल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर समिति ने की।अग्रवाल ने कहा कि समिति का गठन उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की स्मृति में उनके दिखाए गए लोक हित के मार्ग पर चलने के लिए किया गया। जिस पर समिति का कार्य प्रसंशनीय हैं। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी पर अग्रवाल ने कहा कि आपके यहाँ से शिक्षा पाकर आज छात्र छात्राएं न्यायाधीश के रूप में अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने पांच वर्ष की वर्षगांठ पर समिति को बधाई दी। इस मौके समिति के सदस्यों, यूनिवर्सिटी के मेधावियों को श्री अग्रवाल जी ने सम्मानित भी किया।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति जितेंद्र जोशी, नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति की प्रबंधक ज्योत्सना शर्मा, अध्यक्ष आरके बक्शी, डॉ फारूख, डीएस मान, भगवत मखवाना, विनायक शर्मा, आरुषि अग्रवाल, वैभव मित्तल, नितिका शर्मा, गीतिका शर्मा, डॉ पूनम रावत, डॉ भारती रामोला सहित यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English