देहरादून : ऋषिकेश से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई देने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राज्य के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान होने के बाद प्रदेश भर से भापा पदाधियकारी, कार्यकर्त्ता उनसे मिलने और बधाई व् शुभकामनायें देने पहुँच रहे हैं. इसी कड़ी में तीर्थनगरी ऋषिकेश से तड़ातड़ बारिश के बीच सबसे पहले पहुँचने वालों में पार्षद प्रमोद कुमार शर्मा, कपिल गुप्ता, प्रकांत कुमार, अजय गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, हिमांशु सकलानी, कमलेश उनियाल, संजीव चौहान, जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, विकास गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुलदीप जी ने संचालन किया. उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं खजान दास भी रहे मौजूद.

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

मिलने वालों में प्रमोद शर्मा ने बताया वे काफी समय तक महेंद्र भट्ट जी के साथ रहे हैं उनके साथ काम किया है. हमें ख़ुशी है वे अच्छा काम करेंगे और पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में वे अच्छी सोच रखने वाले ब्यक्ति हैं और पार्टी के प्रति एक समर्पित कार्यकर्ता हैं. प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद निश्चित तौर पर पार्टी को फायदा होगा संगठन और मजबूत होगा.

Related Articles

हिन्दी English