देहरादून : बिल लाओ ईनाम पाओ योजना…दूसरा लकी ड्रा वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्गरवाल द्वारा निकाला गया, जिसमें 500 स्मार्ट फ़ोन, 500 स्मार्ट वॉच, 500 एयर बड शामिल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से बिल लाओ ईनाम पाओ योजना चलायी जा रही है, जिसका आज दिसंबर माह अथवा दूसरा लकी ड्रॉ वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल जी के द्वारा निकाला गया। जिसमें 500 स्मार्ट फ़ोन, 500 स्मार्ट वॉच, 500 एयर बड शामिल है।

सोमवार को रिंग रोड स्थित राज्य का मुख्यालय में लकी ड्रॉ निकाला गया। वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि लकी ड्रॉ में 01 दिसम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक की अवधि में की गयी खरीद पर अपलोड किये गए 9158 बिलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बिलों की धनराशि 6 करोड़ 13 लाख रुपए है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश के विकास एवं कर संग्रह में वृद्धि हेतु जनता के योगदान को प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार खरीद पर बिल प्राप्त करने की जागरूकता के माध्यम से राजकोष को सुरक्षित करने में समस्त हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के लिए राज्य कर विभाग द्वारा “बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना लागू की गई है।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

डॉ अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि लकी ड्रॉ में आप भी शामिल हो सकते है, इसके लिए उत्तराखंड के पंजीकृत व्यापारी से सामान खरीदकर बिल को BLIPUK App पर अपलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

इस मौके पर कमिश्नर राज्य कर इकबाल अहमद, स्पेशल कमिश्नर बृजवाल, एडिशनल कमिश्नर अनिल सिंह, अमित गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर अनुराग मिश्रा, जगदीश आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English