देहरादून :कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क मार्गो की प्रगति को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने ली बैठक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क मार्गो की प्रगति के संबंध में आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की| विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के दौरान एनएचएआई के अधिकारियो से कोटद्वार बाईपास मार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के आंतरिक सड़क मार्गो की प्रगति की समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के निर्माण संबंधित स्वीकृति के लिए शीघ्र ही कार्य योजना का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए|विधानसभा भवन, देहरादून में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का विशेष जोर कोटद्वार बाईपास सड़क मार्ग को बनाए जाने को लेकर था| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार बाईपास योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो कि क्षेत्र की लाइफ लाइन भी होगी| इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा कोटद्वार बाईपास सड़क मार्ग के लिए बनाए गए प्रपोजल का प्रस्तुतीकरण भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा गया| अधिकारियों ने बताया कि बाईपास मार्ग का प्रपोजल पूर्ण रूप से तैयार है एवं लागत राशि का भी पूर्ण रूप से अवलोकन किया जा चुका है| जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रपोजल को शीघ्र स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार नजीबाबाद सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 40 किलोमीटर आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं डामरीकरण किए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग को जरूरी निर्देश दिए| उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता पूर्वक निर्माणाधीन काम पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो| विधानसभा अध्यक्ष ने विभागों में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के दृष्टिगत आम जनमानस की सुविधा हेतु शिकायतों को प्राप्त करने और इसके निस्तारण हेतु एक सुदृढ़ व्यवस्था लागू किए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि आम जनमानस को यातायात में किसी प्रकार की समस्या न हो| उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संपादित कराये जा रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक कराए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए. किसी भी दशा पर गुणवत्ता में शिथिलता न बरती जाए.

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अयाज अहमद, अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डीजीएम हेमंत कुमार, अभियंता सुदेश कुमार सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे|

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English