देहरादून : निगम के बाद पंचायत चुनाव में भी हार के डर से भाजपा ने प्रशासक बैठाए – अभिनव थापर 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :पंचायतों में प्रशासक बैठाने  के फैसले के बाद विपक्ष मुखर हो गया है. बुधवार को  कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने पंचायतों में प्रशासक बैठाने पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कांग्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता अभिनव थापर ने कहा कि निगम के बाद पंचायत चुनाव में भी हार के डर से भाजपा ने प्रशासक बैठाए। भाजपा सरकार अब पंचायतों में सरकारी मशीनरी के सहारे अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा सरकार को 2 दिसम्बर 2023 तक नगर निकाय चुनाव कराने थे और 1 साल से अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक निकाय आरक्षण तक नहीं हुआ है, इसी प्रकार अब पंचायतों के चुनाव भी हार के डर से भाजपा ने चुनाव टालने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति को कर दिया है।
ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English