देहरादून : हरीश रावत का आवास पर 1 घंटे का “मौन उपवास” आज, हरिद्वार ग्रामीण में विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज मौन उपवास पर बैठने का ऐलान किया है. हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है उन्होंने शासन प्रशासन पर और भाजपा के दवाब में यह हो रहा है, ऐसा रावत ने आरोप लगाय है. हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत हैं कांग्रेस विधायक. इस बार चुनाव में उन्होंने यतीश्वरानंद को हराया था.

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश

अपने फेसबुक पेज पर लिखते हुए रावत ने लिखा है “
मैं आज दिनांक-29 मार्च, 2022 को 11 से 12 बजे तक जिस समय राज्य के महामहिम राज्यपाल विधानसभा में अपना अभिभाषण दे रहे होंगे, हरिद्वार जनपद के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार विपक्ष के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है और शासन व प्रशासन, भाजपा के दबाव में इस उत्पीड़न को कर रहा है मैं, उस उत्पीड़न के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए अपने देहरादून स्थित आवास पर 1 घंटे का “मौन उपवास” रखूंगा”.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

ये है फेसबुक पोस्ट-

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English