मकड़ी कुंड में स्नान कर रहे युवक की डूबकर मौत…विजेथुआ महावीरन धाम की घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विजेथुआ महावीरन धाम में आज बड़ा हादसा हो गया।धाम में बने मकड़ी कुंड में एक युवक स्नान करते समय डूब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।दरसल जिले के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत प्रसिद्ध विजेथुआ महावीरन धाम है। धाम के परिसर में ही मकड़ी कुंड स्थापित है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से तमाम तर बीमारियां दूर होती है। आज मोतिगरपुर थाना अंतर्गत पदारथपुर गांव का रहने वाला विपिन कुमार (30) वर्षीय युवक कुंड में नहाते समय डूब गया।कुंड में स्नान कर रहे पास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला। उसके बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी की मौत तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में 40वाँ विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English