घातक प्रेम ! “अनाथ प्रेमी” के आत्महत्या के 12 घंटे के अंदर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगा ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बाली उम्र का प्रेम खतरनाक होता है किसी ने सही कहा है. अंजाम ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान हो गया जानकार. मामला उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है. 12 घंटे के भीतर पहले प्रेमी और फिर प्रेमिका ने फंदे से लटक कर जान दे दी. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवालों को इनके प्रेम प्रसंग का पता चल गया था और उन्होंने युवक को काफी भला बुरा कहा, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया.

ALSO READ:  UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

बरियारपुर क्षेत्र के देवरिया मीर गांव का रहने वाला 20 वर्षीय एक युवक माता-पिता के निधन के बाद पड़ोस के एक गांव में एक व्यक्ति के घर रहता था. बताया जा रहा है कि उसका पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम-प्रसंग था. इसके बारे में किशोरी के परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को भला-बुरा कहा. इससे आहत होकर युवक ने बुधवार को पंखे की कुंडी से मफलर के सहारे फांसी लगा ली.

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

युवक की मौत के बारे में किशोरी को जानकारी हुई तो उसने भी गुरुवार सुबह अपने घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली. 12 घंटे के भीतर प्रेमी युगल के आत्महत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच मामले की जांच में जुट गयी है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English