ऋषिकेश में THDC गेट के आगे कार के अन्दर सॉफ्टवेयर इंजिनियर का शव मिला

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :सोमवार को बाईपास रोड पर एक कार में ब्यक्ति का शव मिलने के मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक़, THDC गेट के सामने एक उत्तर प्रदेश नंबर की नीले रंग की  कार खड़ी थी. जिसका नंबर था,   UP 16BZ 7197. यह कार बताया जा रहा है प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक़,  तीन दिन से  यहाँ पर खडी  थी.   आज सुबह कार की पार्किंग लाईट जलना भी बंद हो गयी थी. उसके बाद लोगों ने देखा इसके अन्दर एक ब्यक्ति उल्टे मुंह पड़ा है. शव की शिनाख्त कर ली गयी है. मृतक विनीत डोभाल [४०]  के पिता राजेंद्र डोभाल  खुद मौके पर पहुंचे. बैट्री फ़ार्म निवासी  सोफ्टवेयर इंजीनियर का यह शव बताया जा रहा है. पिता के मुताबिक़,  घर से ऋषिकेश जाने की बात बोल कर घर से निकला था.   पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम केलिए भेज दिया है. एक हजार रुपये भी मांगे थे. उसके बाद कुछ समय बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. मृतक नॉएडा में सॉफ्ट वेयर इंजिनियर था. नौकरी छोड़कर घर आया था. कार उसी की बताई जा रही है. यह आत्महत्या है या हत्या या नेचुरल  डेथ यह पुलिस की जांच के बाद और पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा.

ALSO READ:  UK : भारत की 16वीं जनगणना 2027 हेतु नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कुल 170 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए, 170 प्रगणक एवं 29 सुपरवाइजर नियुक्त

Related Articles

हिन्दी English