टिहरी जिले में 12 दिन बाद मिला संदिग्ध हालत में गुमशुदा नाबालिग छात्रा का शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
नई टिहरी  :पुलिस ने जानकारी दी है उसके अनुसार,  “दिनांक 20/4/2025 की रात्रि को  विनीता धर्मपत्नी  मस्त लाल, निवासी ग्राम डाबरी, थाना टिहरी गढ़वाल द्वारा चौकी कांडीखाल पर आकर सूचना दी गई थी कि मैं और मेरी पुत्री कोमल  ( काल्पनिक नाम) (14 वर्ष) रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में घूमने के लिए गए थे। वहां से कोमल मुझे यह कहकर चली गई कि मुझे घर जाना है, किंतु देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नई टिहरी में अभियोग पंजीकृत किया गया था।जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि गुमशुदा की रमन (काल्पनिक) नाम के एक लड़के से मित्रता थी, दिनांक- 16/4/2025 को डोईवाला देहरादून में रमन द्वारा ट्रेन की पटरी पर आकर आत्महत्या की गई थी। गुमशुदा कोमल को यह बात मेले में ही अपनी एक सहेली से पता चली थी । इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कोमल सदमे में थी और गुम हो गई थी ।”
“एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों_का_गठन किया गया । टिहरी पुलिस टीमों द्वारा पिछले 12 दिनों से की जा रही कड़ी मेहनत के बाद आज दिनांक 02-05-2025 को गुमशुदा का शव पुलिस चौकी कांडीखाल से लगभग 03 कि0मी0 आगे, मुख्य सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से समय करीब 12:30 बजे बरामद किया गया है ।प्रथम_दृष्टया_मृत्यु_का_कारण #आत्महत्या लग रहा है, तथापि सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के पैनल से कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम_के_दौरान_वीडियोग्राफी_की_भी_कार्यवाही_की_जाएगीविवेचना_के_दौरान_यदि_किसी_भी_व्यक्ति_का_अपराध #सामने_आता_है_तो_उसके_विरुद्ध_कठोरतम_वैधानिक #कार्यवाही_अमल_में_लाई_जाएगी टिहरी पुलिस की सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, संयम बना के रखे एवं पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें।”

Related Articles

हिन्दी English