मॉडल शीतल चौधरी की गला रेत कर हत्या, रिलायंस नहर में मिला शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सोनीपत : (दिनेश सहरावत) मॉडल शीतल चौधरी उर्फ़ सिम्मी की हत्या हो गयी है. उसका शव रिलायंस नहर में मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. शीतल सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में मृत पायी गयी.  जब किसी ने सूचना दी पुलिस को एक युवती का शव रिलायंस नाहर में दिखाई दिया है. जब पुलिस पहुंचे और शव को बाहर निकाला तो गले में धारधार हथियार से घाव मिले हैं.   परिजनों ने एक दी पहले मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई थी. शीतल  बताया जा रहा है कुछ समय से अपनी बहन नेहा  के घर रह रही थी.  जो पानीपत की सत्करनी कॉलोनी  में रहती हैं.  बहन ने 15 जून को  शीतल की मिसिंग की रिपोर्ट लिखवाई थी. 16 जून को शीतल का शव मिला. पुलिस ने तब परिवार से संपर्क किया तब शव की पहचान हुई. बताया जा रहा है आजकल वह किसी एल्बम की शूटिंग कर रही थी.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

एसीपी अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव जिस नहर से मिला, वह खरखौदा थाना क्षेत्र में  आता है. युवती की पहचान पानीपत की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी.उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर मामला प्रेम संबंधों या पेशे से जुड़ी रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है.हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के चलते पुलिस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है.

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English