उत्त्तराखण्ड में यहाँ खेत में मिली तेजाब से जली हुई लाश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर :  खेत में तेजाब से जलाया हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप।

उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंह नगर के किच्छा शहर में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां एक घनी बस्ती के बीच एक खेत में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। सुबह-सुबह जब लोगों ने गेहूं के खेत में लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। चेहरे को तेज़ाब से जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गयी है।फिल्हाल इस समय मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

हिन्दी English