दरोगा सुंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह कोतवाली में तैनात दरोगा सुंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।सोमवार को उनका शव कोतवाली परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित आवासीय छत पर मिला। दरोगा प्रतिदिन सुबह योग किया करते थे। आज भी वह छत पर योग करने गए थे। इसके बाद उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका। सुबह से ही उनके परिजन लगातार कॉल कर रहे थे। जब फोन नहीं उठा तो उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से संपर्क किया।
इसके बाद एक पुलिसकर्मी तीसरी मंजिल पर गया। वहां दरोगा सुंदर सिंह मृत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दरोगा सुंदर सिंह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। गंगोह कोतवाली में उनकी तैनाती थी। घटना के समय अधिकांश पुलिसकर्मी VIP ड्यूटी में तैनात थे। इस कारण देर तक किसी को इस घटना का पता नहीं चल सका।मौत के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
ALSO READ:  गजब...SSP पहुंचे मॉर्निंग वाक् करते करते महिला थाने निरिक्षण करने, एक महिला कर्मी मिली वो भी सोती हुई, १९ के ट्रान्सफर

Related Articles

हिन्दी English