क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने खाया जहर, हालत गंभीर, युवती की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पुरकाजी/रूडकी :  क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक ने जहर खा लिया है. प्रेमिका संग जहर खाने से प्रेमिका की मौत हो गयी है. जबकि प्रेमी युवक अभी गंभीर है.  दोनों अलग अलग बिरादरी के होने के चलते तीन दिन पहले ऐसा कदम उठाया. पुलिस मामले में जांच जुट गयी है. इसके बाद युवती की मां ने युवक पर आरोप लगाए हैं.   युवती की मां ने मंगलवार को बेटी की मौत के बाद युवक पर बेटी को घर से उठाकर ले जाकर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. युवती की शादी मार्च में होनी थी. युवक मिल में काम करता है १२ वी  पास है जबकि युवती ने ८ वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.
बताया जा रहा है दोनों का पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.  पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव निवासी 21 वर्षीय युवती मनु कश्यप पुत्री संतराम व 25 वर्षीय अनुसूचित समाज का रजत पुत्र सुशील में पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहे थे.  अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के परिजनों  को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों के स्वजन ने प्रेमी युगल का अलग-अलग जगह रिश्ता तय कर दिया था. मामला  रविवार शाम का है.  चार बजे दोनों घर से निकले और जंगल में जाकर  गन्ने के  खेत में एक साथ जहर खाने की बात सामने आई है.   शाम पांच किसी ग्रामीण ने दोनों को तड़फता देखकर परिजनों  को जानकारी दी. उसके बाद परिवार वालों ने दोनों को  पुलिस को सूचना देना के बजाए रुड़की स्थित झबरेड़ा में प्रगया अस्पताल में भर्ती करा दिया.  मंगलवार तड़के चार बजे प्रेमिका का मौत हो गई, जबकि प्रेमी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.  परिजन  युवती के शव को अस्पताल से लेकर गांव आ गए. इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी. उसके बाद मामला सामने आया.  उसके बाद पुलिस पहुंची गाँव.  थाना पुरकाजी लगता है. प्रभारी जयवीर सिंह गांव पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.  थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहे थे.  तीन दिन पहले दोनों ने खेत में जाकर जहर खाया था.  युवती की मौत हो गई है. अब युवती के माँ  ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें बेटी को घर से उठाकर ले जाकर जहर देकर मारने का आरोप युवक पर लगाया है. अभी युवक का इलाज चल रहा है. उसके ठीक होने पर ही आगे की जांच की जाएगी.  आपको बता दें,  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार जब गुरुकुल नारसन पुलिस चौकी के निकट दो वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.  उस वक्त पुरकाजी थानाक्षेत्र के बच्चा बस्ती गांव निवासी रजत व उसके साथी नीशू ने कड़ाके की ठंड में घायल ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचने में मदद की थी. ऋषभ पंत की मदद करने वाला रजत आज खुद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. अब पुलिस उसके ठीक होने के इन्तजार कर रही है ताकि बयान ले सकें और आगे की कार्रवाई कर सके.
ALSO READ:  UK: मंत्री कैड़ा ने बागेश्वर मै बहुउद्देशीय शिविर में सुनी जनता की समस्या अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English