रचनात्मकता हमारे जीवन के विकास में अहम भूमिका निभाती है -नीलम विजल्वाण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती/ऋषिकेश :   रेलवे रोड स्थित अनन्या पब्लिक स्कूल में जूनियर व सीनियर वर्ग की ऑर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें जूनियर वर्ग में इहिका गर्ग और सीनियर वर्ग में प्रांजल रयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को रेलवे स्थित अनन्या पब्लिक स्कूल में ऑर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई ऑर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा सेव अर्थ, जल संचय, सेव फॉरेस्ट, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर बनाई गई कलाकृतियों की जमकर सराहना की।इस दौरान अपने संबोधन में नीलम बिजल्वाण ने कहा, रचनात्मकता किसी भी ब्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाती हैं. आने वाला समय भी क्रिएटिव का है. शिक्षा हर एक अधिकार है. शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है. प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग से इहिका गर्ग ने प्रथम, जीवा ने द्वितीय और प्रकृति, अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रांजल रयाल ने प्रथम, दक्ष ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान अनन्या पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष गौड, अध्यापिका वंदना सेमवाल, सुषमा मिश्रा, शीतल, आरती, पूनम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English