देहरादून :सीएम धामी की DGP को दो टूक, 3 दिन में खुलाशा करो नहीं तो होगा अब ऐक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिये हैं कि पिछले दिनों हुई कतिपय घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए।

अपराधों पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार सख्त है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा।

ALSO READ:  UK : ज्योलीकोट मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल लगातार कर रहे निगरानी, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, प्रभावित क्षेत्रों में जांच एवं उपचार जारी

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा।

ALSO READ:  UK :ढालवाला MIT में जुटे 29 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल का शानदार आयोजन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English