मेयर ऋषिकेश के फेसबुक पेज हैक करने का मामला, कोर्ट ने पुलिस की रिमांड की मांग खारिज की, निजी मुचलके पर अभियुक्त को छोड़ा, पुलिस ने मांगी थी रिमांड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। मेयर ऋषिकेश के फेसबुक पेज को हैक करने का मामला और उसमें पोस्ट डालने के मामले में अभियुक्त विपिन कुकरेती को पुलिस ने आज जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं  देर शाम 9:00 बजे जब कोर्ट में पुलिस ने विपिन को पेश किया तो कोर्ट ने अभियुक्त को निजी मुचलके (पर्सनल बांड) पर छोड़ दिया है। वहीं कोर्ट ने पुलिस की रिमांड की मांग को खारिज कर दिया है। साथ ही अभियुक्त को कहा गया है जब भी इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर आपको बुलाएगा आपको जाना होगा।अभियुक्त विपिन कुकरेती के वकील नरेश शर्मा ने बताया कि कल टिहरी के जाखणी धार में विपिन का पेपर था आज पुलिस ने उसको तलब किया था कोतवाली में वह गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शर्मा ने बताया crpc 41 के तहत परसों ही तामील करवा दिया था। पुलिस के पास पहले ही उसका मोबाइल चज है और सिम भी.कोर्ट ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया। बाकी आगे केस चलता रहेगा।पुलिस चार्जशीट फ़ाइल करेगी। तब देखेंगे।

ALSO READ:  UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR

ऋषिकेश थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि हमने देर शाम 9:00 बजे कोर्ट में पेश किया था अभियुक्त को और पुलिस ने रिमांड मांगी थी कोर्ट से लेकिन रिमांड की मांग खारिज कर दी गई है और निजी मुचलके पर उसे जाने दिया मामले में आगे जांच जारी है।

Related Articles

हिन्दी English