एक साथ जा रहे थे प्रेमी युगल, पुलिस ने पकड़ा छोड़ने के लिए 65 हजार रुपए ली रिश्वत, SP ने TI समेत 3 को किया निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

एक साथ जा रहे थे प्रेमी युगल, पुलिस ने पकड़ा छोड़ने के लिए 65 हजार रुपए ली रिश्वत, SP ने TI समेत 3 को किया निलंबित

कोई युवक युवती एक साथ जा रहे थे पुलिस को जमा नहीं उनका इस तरह जाना।पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का है. मामले की शिकायत पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी और इटावा के विधायक माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से की थी. उसके बाद हड़कंप मच। कार्रवाई करते हुए SP अमित कुमार आनंद ने कठेला थाना प्रभारी सौदागर राय, आरक्षी पन्नालाल व मुख्य आरक्षी सुरेश वरुण को निलंबित कर दिया है. एसपी ने इसकी जांच सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव को सौंपी है.

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

दरअसल मामला एक सप्ताह पहले का है. गांव हीरखास के निवासी संजय सिंह और विशुनपुर बौरडीह गांव के अब्दुल कय्यूम ने शिकायत की थी, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई हुई है.

जानकारी के मुताबिक हीरखास गांव का एक युवक और नरवलिया गांव की एक युवती एक साथ कहीं जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें प्रेमी युगल समझ कर पकड़ लिया. जबकि दोनों के बीच शादी तय हो चुकी थी. पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आयी। युवती को तो छोड़ दिया, लेकिन कब युवक को छोड़ने के लिए सौदेबाजी होने लगी. कठेला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने दो लाख रुपए की मांग की, अब उसके बाद सौदेबाजी में 65 हजार रुपए पर मामला तय हो गया. सूचना के मुताबिक युवक के परिजन मुंबई में रहते हैं, इसलिए 65 हजार रिश्वत की रकम वहां से भेजी गयी. तब पुलिस ने युवक छोड़ा.

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

मामला लीक होने के बाद शिकायत शिकवा के बाद पूर्व मंत्री और विधायक तक भी पहुँचा। उन्होंने भी आगे आ कर शिकायत की । तब पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष सहित तीनों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English