देहरादून: 4 दिन का मासूम माता पिता के शवों के साथ मिला जीवित, उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी में एक दुखद घटना सामने आई है 4 साल का मासूम मां-बाप के शव के साथ में तीन-चार दिन से जीवित हालत में मिला है । घटना टर्नर रोड की है। यहां  सी-13 लेने में किराए के घर पर रहते थे पति -पत्नी। मृतकों के नाम 25 वर्षीय कासिफ और 22 वर्षीय अनम हैण। दोनों बताया जा रहा है कि आत्महत्या की है। प्रथम दृष्टया पति पत्नी ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला दिख रहा है।ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है।घटना मंगलवार की है।

मृतक व्यक्ति का जेसीबी का काम था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।व्यक्ति की यह दूसरी थी शादी,पहली पत्नी रहती थी गांव में।थाना क्लेमनटाऊन क्षेत्र का मामला है। लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि आस पड़ोस के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर देखा तो फर्श पर पति पत्नी के शव पड़े हुए थे। हैरानी की बात ये भी है कि पति पत्नी के शव के पास 4 दिन पहले जन्मा बच्चा भी था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की मौत 3 या 4 दिन पहले ही हुई है। मृतक का नाम कासिफ था, जिसकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसकी पत्नी अनम की उम्र महज़ 22 वर्ष थी।

ALSO READ:  UK :दून में प्रेम में धोखा खाई मालिया रहमान ने वारदात को अंजाम दिलवाया, एक बदमाश को लगी गोली

बताया जा रहा है कि कासिफ सहारनपुर का रहने वाला था और अनम उसकी दूसरी पत्नी थी। फिलहाल पुलिस कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। बताया ये भी गया है कि कासिफ किराए पर JCB चलाता था। पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले नाराज थे। पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर मकान लिया था। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है काशिफ के घर वाले भी है।

Related Articles

हिन्दी English