SDM ऋषिकेश से मिल पार्षदों ने की मांग आधार सेंटर खोले जाएँ, लोग हो रहे हैं परेशान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार को यानी  दिनांक: 12.09.2025 को नगर निगम ऋषिकेश के पार्षदगण पुनः आधार कार्ड की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा  से मिले.  लोगों  को हो रही समस्या से अवगत कराया.पार्षदों ने  ज्ञापन सौंपते हुए तहसील परिसर स्थित एकमात्र आधार सेवा केंद्र की दयनीय स्थिति पर गंभीर चिंता जताई.  पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने मांग रखी की लोगो की समस्या को देखते हुए नये आधार सेंटर खोले जायेंह.  पार्षद पुष्कर बंगवाल व पार्षद सुरोजनी थपलियाल ने भी समस्त वार्ड मे आधार कैंप लगाने की मांग की.  उपजिलाधिकारी ऋषिकेश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए, जल्द 2 नये सेंटर चालू करवाने का आश्वासन दिया.  नगर निगम से वार्ड में कैंप लगाने हेतु रोस्टर तैयार करवाने के लिए कहा गया.  जिसके लिए पार्षद अभिनव सिंह मलिक, पार्षद पुष्कर बंगवाल, पार्षद सरोजनी थपलियाल ने उपजिलाधिकारी  का धन्यवाद कर जल्द समस्या का समधान करने हेतु आग्रह किया!
ALSO READ:  UK :नगर निगम ऋषिकेश महापौर की अध्यक्षता में सीवर समस्याओं और खुदी सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Related Articles

हिन्दी English