कॉप सिस्टर्स…चारों बहनें उत्तराखण्ड पुलिस की शान, रिटार्यड फौजी की बेटियां हैं चारों

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिलिए उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात इन कॉप सिस्टर्स से, जो बेटियों को कभी भी हार न मानने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं।भारतीय सेना से रिटायर्ड पिता की चारों बेटियां उत्तराखण्ड पुलिस की शान हैं। वर्तमान में जानकी बोरा नरेंद्रनगर में हेड कांस्टेबल की ट्रैनिंग ले रही हैं। अंजलि भंडारी पीएसी में हेड कांस्टेबल है। वहीं कुमकुम धानिक डीआइजी रेंज कार्यालय हल्द्वानी में व गोल्डी घुघत्याल ऊधमसिंह नगर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। खाकी वर्दी वाली ये चारों बहनें महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही हैं।चारों बहनें कुमाऊं की रहने वाली हैं.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चारों अल्मोड़ा जिले के रहने वाली हैं. अल्मोड़ा के मानीला क्षेत्र में रहने वाली इन चारों बहनों ने जॉब के रूप में पुलिस सेवा को चुना। इनके पिता स्वर्गीय रूप सिंह साल 1991 में सेना से रिटायर हुए। उसके बाद वह बेटियों को  आत्मनिर्भर बनाने में जुट गए। बड़ी बेटी जानकी बोरा बीएससी की पढ़ाई के दौरान 1997 में पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हो गई। दरोगा कुमकुम बताती हैं कि उनके पिता बेटियों को कभी सूट नहीं पहनने देते थे, वह हमेशा ट्रैक सूट में रहती थीं। पिता ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया.

Related Articles

हिन्दी English