Congress: चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी द्वारा ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारियों साथ बैठक की

ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी प्रकाश जोशी  द्वारा ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारीयों के साथ बैठक
देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के देहरादून निकाय चुनाव प्रभारी  प्रकाश जोशी  ने शुक्रवार को  ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में ऋषिकेश नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई और पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।शुक्रवार को हुई  बैठक की अध्यक्षता करते हुए  जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऋषिकेश क्षेत्र में जनता के मुद्दों को प्रमुखता देना और लोगों के बीच कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है। जोशी ने सेक्टर प्रभारीयों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और चुनावी रणनीति में सुधार करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस के प्रभाव को बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर जोर देने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में सभी जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला, राकेश सिंह, ललित मोहन मिश्रा, दीप शर्मा, मधु जोशी, अंशुल त्यागी, संजय गुप्ता, सरोज देवराड़ी, बृज भूषण बहुगुणा, गौरव राणा आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English