कांग्रेस ने लगाया महिलाओं के साथ बर्बरता करने का आरोप रुद्रपुर में,विरोध में ढालवाला में फूंका सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  कांग्रेस नेत्रियों ने किया प्रदर्शन ढालवाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ 
मुनि की रेती : गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं कांग्रेस नेत्रियों पर डबल  इंजन  भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता करने पर धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी ने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कांग्रेस नेत्रियों के साथ रुद्रपुर में उत्तराखंड में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया। पुरुष पुलिस द्वारा महिलाओं पर ऐसा बर्बरता पूर्ण अत्याचार एवं महिला जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग और निंदा करती है।भाजपा सरकार के इस कुकृत के लिए  गुरूवार को ढालवाला  में धामी सरकार का पुतला दहन किया गया।  इस अवसर पर,  प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस प्रमिला बिजलवाण ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं. राज्य  सरकार पूरी तरह से महिला अत्याचार रोकने में नाकाम साबित हो रही है. अंकिता  भंडारी हत्याकांड, ममता जोशी बहुगुणा हत्याकांड, उत्तरकाशी की घटना, आईएसबीटी देहरादून की घटना हो या कुमाऊं की घटनाएं,   हर जगह अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है.  अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, नवीन भंडारी, मनोज शर्मा बादशाह, सभासद विनोद सकलानी, गीता चौहान, रूमाली रावत, सुनील आर्य, सचिन सेलवान, लक्ष्मण राजभर, वंदना नेगी, पुरुषोत्तम भट्ट आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :खानपुर में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त: अध्यक्ष ने आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

Related Articles

हिन्दी English