देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

ALSO READ:  UK : माँ के देहांत के बाद युवती मानसिक रूप से हो गयी थी अस्वस्थ, भटकते हुए हरिद्वार पहुँच गयी थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English