देहरादून : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों को प्रदान की पुरस्कार सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों अनुराग रमोला, देहरादून एवं शिवम रावत, किच्छा उधमसिंहनगर को पुरस्कार सामग्री उनके माता-पिता को प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मान्यता के रूप में दिए जाते है। अनुराग रमोला, देहरादून एवं शिवम रावत, किच्छा उधमसिंहनगर को यह पुरस्कार दिया जाना राज्य का भी सम्मान है तथा अन्य बच्चों के लिये भी प्रेरणादायी है।इस अवसर पर सचिव हरि चन्द सेमवाल आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  ऋषिकेश : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा ट्रॉफी जीतने के बाद विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों का विद्यालय में स्वागत किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English