देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी की रहने वाली पीड़िता के पिता से दिल्ली में दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल चाल जाना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिवंगत पौड़ी की रहने वाली पीड़िता के पिता से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हाल चाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में हम सब लोग आपके साथ हैं। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण को देख रही वकील चारू खन्ना तथा केंद्रीय कानून मंत्री  किरेन रिजिजू से भी उन्होंने बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा दिवंगत बेटी उत्तराखण्ड की बेटी है, उसको न्याय दिलाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस मामले में उत्तराखण्ड सरकार भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जब भी वे दिल्ली आयेंगे तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने  दिवंगत बेटी के पिता को आश्वस्त किया कि दिवंगत बेटी के प्रकरण में उन्हें न्याय दिलाने में जो भी मदद होगी, वह की जायेगी। पीडिता के पिता  ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Related Articles

हिन्दी English