देहरादून: धामी सरकार के बेहतरीन कार्य दूसरे राज्यों के लिए बनेंगे रोल मॉडल..धामी के नेतृत्व में हो रहे हैं ऐतिहासिक कार्य:दुष्यंत गौतम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: धामी सरकार के बेहतरीन कार्य दूसरे राज्यों के लिए बनेंगे रोल मॉडल..धामी के नेतृत्व में हो रहे हैं ऐतिहासिक कार्य:दुष्यंत गौतम

देहरादून 25 फ़रवरी , भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उतराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है जो दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बनेंगे और उन्हे दूसरे राज्यों मे लागू किया जा सकता है।

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत मे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अनेक चुनौतियों के बीच कसौटी पर खरे उतरे है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश मे पहली बार उतराखंड मे आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है। वहीं धर्मान्तरंण कानून हो या समान नागरिक आचार सहिंता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास अर्जित किया है और चाहे भर्ती घोटालों से निपटने मे पारदर्शिता हो या जोशीमठ आपदा से निपटने मे प्रयास मुख्यमंत्री ने सूजबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कथन जिसमे उन्होंने आगामी दशक को उतराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस और बढ़ रही है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आम जन के हितो के लिए प्रयासरत उतराखंड ने बीपीएल को ही आयुष्मान का लाभ देने के बजाय राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह लाभ दिया है तो साथ ही मातृ शक्ति को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण भी मुहैया कराया है।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

गौतम ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा भी दिया है।प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार पार्टी का धेय महज चुनाव जीतना नही, बल्कि जनता का दिल जीतना भी है। पार्टी को समाज का समर्थन है और उनके प्रयास से देश आगे बढ़ रहा है। आज बूथ स्तर पर पार्टी के 35 पन्ना प्रमुख है, जबकि कांग्रेस को कार्यकर्ता नही मिल रहे है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English