हल्द्वानी : सिंचाई विभाग ने नहर कवरिंग कार्य में देरी की तो सीएम धामी ने लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सर्किट हाउस पहुँचकर हल्द्वानी के जगदम्बा नगर स्थित रोड का औचक निरीक्षण किया व नगर निगम को सड़क के शीघ्र टेंडर कर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता व समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

सड़क में नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डाली जा चुकी है व सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है जिस हेतु शासन से धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। विदित है कि पेयजल निगम ने महापौर से अनुरोध किया था कि सड़क का निर्माण नगरनिगम द्वारा कराया जाए। इस क्रम में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगरनिगम द्वारा टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके है व 01 नवम्बर, 2022 को टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे जिससे जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

ALSO READ:  UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

इसके पश्चात  मुख्यमंत्री धामी ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन एसबीआई से नवाबी रॉड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। नहर कवरिंग कार्य मे सिंचाई विभाग द्वारा काफी विलम्ब किया गया है जिस पर सीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है तथा शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए गए है। विदित है कि नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

इस दौरान उनके साथ हल्द्वानी मेयर डॉ जोगेंद्र सिंह रौतेला व नगर आयुक्त समेत कई लोग रहे मौजूद।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English