ऋषिकेश : खदरी गांव में स्वच्छता की पहल, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने बांटे निशुल्क कूड़ेदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ गांव को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान द्वारा क्षेत्र में निशुल्क कूड़ेदान वितरित किए गए। बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें प्रथम दिन वार्ड नंबर 2 के साईं विहार गली नंबर 1 व 2, चोपड़ा फार्म गली नंबर 1 से 5 तक के सभी ग्रामीणों को कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए। क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी कूड़ेदान दिए जाएँगे ।कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में गंदगी सड़कों पर न फैले। उन्होंने बताया कि जब प्रत्येक घर में कूड़ेदान होगा, तो स्वच्छता बनाए रखना आसान होगा और गंदगी पर रोक लगेगी। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, जिससे ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा सके।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सभी लोग अपना कूड़ा कार्ड बनवाएं और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद चौहान, पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी भट्ट, कैलाश बिजौला, अमित रावत, विनोद भट्ट सहित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English