हल्द्वानी में सिटी बस सेवा शुरू, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया #हल्द्वानी #सिटी #बस #सेवा का #शुभारंभ, शहरवासियों को मिली नई सौगात
  • अब हल्द्वानी में दौड़ेगी सिटी बस — सीएम धामी बोले, #सस्ती-सुरक्षित #परिवहन #सुविधा से बदलेगा शहर का चेहरा
नैनीताल जिले के  हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
ALSO READ:  UK : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में   गुमानीवाला  स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के 9 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया 

Related Articles

हिन्दी English