यूपी : बाल उत्पीड़न देखें तो 1098 पर करें शिकायत : सरिता यादव

मोतिगरपुर डंडवा के गरिमा शिक्षण संस्थान में हुई बाल अधिकार गोष्ठी..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सुलतानपुर / बच्चों का उज्जवल भविष्य हम सब की जिम्मेदारी है इस लिए जहाँ भी बाल उत्पीड़न देखें उसकी शिकायत 1098 पर अवश्य करें। यह बातें जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य /मजिस्ट्रेट सरिता यादव ने कहीं। वे मोतिगरपुर ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित बाल अधिकार गोष्ठी को सम्बोधित कर रही थीं।आपको बता दें डंडवा गांव के गरिमा शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता सरिता यादव ने कहा की सरकार जरूरतमंद बच्चों का जीवन सुधारने के लिए सुमंगला व बाल सेवा योजना चला रही है। उन्हें सुरक्षित रखने के लिए चाइल्ड लाइन,पॉकसो एक्ट किशोर अधिनियम लागू है. सबको दिशा निर्देश व सहायता प्रोबशन अधिकारी कार्यालय से मिलता है,इनके संरक्षण के लिये प्रत्येक बाल कल्याण न्याय पीठ निर्णय लेती है,फिर भी हम सबकी जिम्मेदारी है की सरकार के सीमित संसाधनों में सहयोग करें। चाइल्ड हेल्प लाइन के टॉल फ्री नम्बर पर फोन कर बाल उत्पीड़न की शिकायत अवश्य करें ताकि उनको संरक्षित किया जा सकें।इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी में प्रबंधक कालिका प्रसाद यादव, प्राचार्य शिवप्रसाद यादव अरूण शर्मा,.संजय विश्वकर्मा,ओम प्रकाश मिश्र,मंजू देवी संजू शर्मा अनुराधा वर्मा व खुशबू मिश्र के साथ स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

Related Articles

हिन्दी English