मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने FRI देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून : मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जायें।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।इस अवसर पर डीजीपी  दीपम सेठ, सचिव  शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम,  विनय शंकर पाण्डेय,  विनोद कुमार सुमन, ज़िलाधिकारी देहरादून  सविन बंसल, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  नैनीताल : मानसून में नैनी झील में जमा  मलबा-डबरी को हटाया जा रहा है मलबा, जियोलॉजिस्ट रिपोर्ट के आधार पर हो रहा है कार्य
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English