चेन्नई :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चेन्नई पहुंचे,उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिले उद्योगपतियों से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चेन्नई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : रायवाला में 2 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English