यूपी : जानिए..चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर किस तरह से सुल्तानपुर में भाजपाईयों द्वारा मनाया गया जश्न..

भारत बना दुनिया का पहला राष्ट्र जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफल लैंडिंग : डॉ आर ए वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर तिरंगा के साथ भाजपाइयों ने एक दूसरों को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा चन्द्रयान -3 की दक्षिणी ध्रुव पर हुई सफल लैंडिंग पर कहा अंतरिक्ष में नए भारत का उदय हुआ है।यह पल देशवासियों के लिए अविस्मरणीय व अभूतपूर्व है। जिला उपाध्यक्ष आंनद द्विवेदी ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया में अंतरिक्ष अभियान में अपना डंका बजा दिया है।भारत दुनिया का पहला देश बना है जिसके दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है।भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि नया इतिहास बनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं। जिन्होंने मिशन चंद्रयान-3 में अपनी भूमिका निभाई है।यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English