दिल्ली : इकलौता बेटा था चंदन जिंदल, यूक्रेन में ब्रेन हैमरेज से निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : मेडिकल के छात्र चन्दन जिंदल की मौत हो गयी है. हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था चन्दन का. रूस व यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण गोली लगने से हुई कर्नाटक के नवीन की मौत के बाद अब बरनाला के चन्दन जिंदल की मौत हो गयी है.

जिंदल परिवार के इकलौते बेटे चंदन की मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हो गई. ऐसा नहीं है कि उसको यूक्रेन में इलाज नहीं मिला. डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया था लेकिन उसके बाद वह कोमा में चला गया था, दो मार्च को उसने दम तोड़ दिया. युद्ध के बीच यूक्रेन में यह भारतीय की दूसरी मौत है. यूक्रेन में वह एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था.दो फरवरी को उसको दिमागी अटैक हुआ तो इसकी जानकारी उसके पिता शीशन कुमार जिंदल और ताया कृष्ण कुमार जिंदल को दी गई. दोनों ही यूक्रेन चले गए.

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का शानदार प्रदर्शन

इसी बीच वहां पर युद्ध शुरू हो गया। एक मार्च की रात को ताया कृष्ण कुमार जिंदल बरनाला वापस लौट आए. परिजनों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि चंदन का शव और वहां फंसे बेबस पिता को सकुशल स्वदेश वापस लाएं..बरनाला में मां और बहन रो-रो कर बुरा हल है.

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English