चंपावत : निर्मला गहतोड़ी होंगी कांग्रेस के उम्मीदवार चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव में… सीएम धामी को देंगी चुनौती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंपावत : कांग्रेस ने भी अपने उम्म्मीद्वार घोषित कर दिया है चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए. कांग्रेस ने उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्मला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की. इस सीट पर 31 मई को मतदान होगा. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाई, लेकिन पार्टी का नेतृत्व करने वाले धामी स्वयं खटीमा सीट से हार गए.

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

धामी ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव लडने का रास्ता साफ करने के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को चंपावत सीट से त्यागपत्र दे दिया था. प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पहले ही कह चुके हैं हम इस चुनाव को हल्के में नहीं लेंगे.

Related Articles

हिन्दी English