चमोली: खोया मोबाइल मिल जाए तो क्या कहने…चमोली पुलिस ने लौटाये 1 लाख 60 हजार के मोबाइल फोन लोगों को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली : खोया मोबाइल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान, 8 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन बरामद कर किये गये उनके स्वामियों के सुपुर्द।पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के द्वारा जनपद में ‘मोबाइल रिकवरी सेल’ को पुन: सक्रिय किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मोबाइल रिकवरी सेल चमोली द्वारा जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त मोबाइल खोने/गुमशुदा होने के सम्बन्ध में आये प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस/फील्ड वर्क के माध्यम से विगत माह में कुल 8 मोबाइल फोन बरामद किये जिनकी कीमत 01 लाख 60 हजार रुपये है। आज मोबाइल फोन के स्वामियों को बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द किये गये।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की

अपने 6 माह पूर्व खोये मोबाइल को वापस पाकर बंसती देवी निवासी जोशीमठ द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए चमोली पुलिस का धन्यवाद किया गया। इसी प्रकार विनोद कुमार निवासी नन्दानगर द्वारा बताया गया कि वह विद्यार्थी हैं व उनका मोबाइल फोन 1 माह पूर्व गुम हो गया था, जिससे उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मोबाइल फोन वापस पाकर उनके द्वारा चमोली पुलिस का धन्यवाद किया गया।

ALSO READ:  UK :छात्रसंघ चुनाव तो हो गए लेकिन ये  "हाफ चाउमीन" का विषय चर्चा में आ बैठा, जानें 

पुलिस टीम ये रही :
1. निरीक्षक मनोज नेगी,
1. का0 विपिन सिंह,
2. का0 अंकित पोखरियाल।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English