ऋषिकेश में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्र व्यवस्थापक का हुआ सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में परिषदीय परीक्षा के सफल समापन के अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक सत्येंद्र खुगशाल जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने खुगशाल जी के कुशल नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। उन्होंने खुगशाल जी के उज्ज्वल एवं यशस्वी जीवन की कामना भी की।विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles

हिन्दी English